नरेश सोनी
हजारीबाग/दारू : प्रखंड अंतर्गत पुनाई पंचायत में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी सेविका और ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र के स्थान, सरकारी स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति और स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साकर्मियों की अनुपलब्धता पर चिंता व्यक्त की है।
विवादों में आंगनवाड़ी केंद्र: पुनाइ पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव ने आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका को आंगनवाड़ी केंद्र में स्थानांतरित करने की निर्देश दिए है, यह कहते हुए कि “स्कूल आंगनबाड़ी नहीं है।” वहीं, आंगनवाड़ी सेविका फूलन देवी ने बताई कि आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण छह महीने पहले हुआ है और दो बार चोरी हो चुकी है। आशंका है कि केंद्र में शिफ्ट होने पर सभी सामग्री की चोरी हो सकती है। स्थानीय वार्ड सदस्य श्रवण कुमार देव ने ठेकेदारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने “अपने मुनाफे के लिए गाँव से बाहर” आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण कराया है कहा ।
UPGPS पुनाइ अनुसूचित जाति टोला सरकारी विद्यालय में सरकारी शिक्षक की कमी , पारा शिक्षक छात्र छात्राओं का बना रहे फर्जी हाजिरी।
ग्रामीणों ने UPGPS पुनाइ अनुसूचित जाति टोला सरकारी विद्यालय में सरकारी शिक्षक की कमी को उजागर किया है बताया कि बच्चों की कम संख्या पर भी पारा शिक्षक हाज़िरी बही में अधिक उपस्थित दिखाते या रहे हैं। आरोप यह भी है कि विद्यालय में दो पारा टीचर होने के बावजूद महज़ 15 से 20 बच्चे ही उपस्थित रहते हैं, जबकि हाजिरी 50 से 60 की बनाई जा रही है जो गलत है और जांच का विषय बनता है।
आयुष्मान आरोग्यम मंदिर पुनाइ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति
आयुष्मान आरोग्यम मंदिर पुनाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम और डॉक्टर नहीं बैठते हैं, और इस केंद्र का निर्माण भी ठेकेदारों ने अपने मुनाफे के लिए निर्माण करवाया है ग्रामीणों ने बताया कि गैरमजारूआ भुमि का पैदा ठिकेदार उठा रहे हैं ।
इन सभी मुद्दों पर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से तत्काल ध्यान देने और उचित कार्रवाई करने की मांग स्थानीय लोगों और मुखिया अनिल कुमार देव द्वारा की जा रही है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ सही मायनों में लोगों तक पहुंच सके।