ग्राम समाज की भूमि को लेकर भिड़े दो पक्ष, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में ज़मीन विवाद को लेकर एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया। थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दतौली मुगल में ग्राम समाज की भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई और मारपीट तक पहुँच गई।
सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुँची और हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ने मीडिया को जानकारी दी कि विवाद ग्राम समाज की भूमि से संबंधित है और पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़