सरकार द्वारा आयोजित बीसलपुर योजना में जयपुर सिटी में पानी की पाईप लाईन डाली जा रही है।
जिसमें योजनांतर्गत कार्य जयपुर सिटी के झोटवाड़ा क्षेत्र में गोविन्दपुरा के निवारू लिंक रोड पर प्रिया विहार कॉलोनी में तीन महीने पहले बीसलपुर योजना द्वारा आयोजित पानी की पाईप लाईन डाली गई थी। जिसे ठेकेदार द्वारा बीच में ही छोड़ दिया गया था ये बोलकर कि पाईप की कमी है। काफी पूछताछ के बाद 181 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करने पर PHED द्वारा कई बार कार्यवाही की गई लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद JJM में मेल कर के शिकायत दर्ज कराई गई है।
फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। क्या सरकार द्वारा आयोजित योजना में (जल जीवन मिशन) का सपना पूरा होगा या नहीं। हर घर पानी।
जब पाईप लाईन ही नहीं डाली गई है तो हर घर पानी का सपना कैसे पूरा होगा।
क्या आम आदमी का सपना, सरकार का सपना एक हो पाएगा। जिससे आने वाले समय में पानी की किल्लत दूर हो पाएगी या नहीं।
क्यों कि आज के समय में पानी के लिए पानी के टैंकर डलवाने जरूरी होते है जिनकी क़ीमत जरूरत और मौसम के हिसाब से ऊपर – नीचे होती रहतीं हैं।
कृपा करके सरकार द्वारा आयोजित योजना का लाभ सभी को पहुँचाने कृपा करे। ताकि सरकार और आम आदमी का सपना एक हो सकें।
ब्यूरो चीफ
जयपुर सिटी
स्वपनदीप जोशी
