सहारनपुर पुलिस को सलाम
आज दिनांक 23.07.2025 को सरसावा कट पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों उ0नि0 अंकित कुमार, उ0नि0 बिजेन्द्र त्यागी (यातायात), का0 देवेन्द्र कुमार व पीआरडी सत्यवान को ड्यूटी स्थल के पास एक लावारिश बैग पड़ा मिला, जिसमें एक पर्स, कुछ कपड़े व डॉक्यूमेंट थे । आधार कार्ड के जरिए लावारिस बेग के बारे में संबंधित पते पर जानकारी की गई तो शुभम पुत्र मेवाराम ने बताया कि जब वह कावड़ लेकर आ रहे थे, तो रास्ते में वाहन से उनका बैग कहीं पर गिर गया था। जिसके बारे मे उचित जानकारी कर और बेग मालिक की सहमति से उक्त बैग को उसके रिलेटिव को सौंपा गया। मौके पर नाम पता नोट किया।