नर्मदापुरम वर्षा ऋतु में गौ माता अक्सर सड़कों पर बैठ जाती हैं, जिससे रात्रि के समय दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इस संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम द्वारा एक विशेष सेवा अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता गौ माता के सींगों पर रेडियम और गले में चमकदार पट्टियाँ लगाकर उन्हें पहचान योग्य बना रहे हैं, जिससे वाहन चालक उन्हें अंधेरे में भी स्पष्ट रूप से देख सकें। यह सेवा कार्य लगातार चार दिनों से किया जा रहा है। आज कार्यकर्ताओं द्वारा बैतूल-भोपाल फोर लाइन हाईवे पर गौ माताओं को रेडियम एवं गले की पट्टी लगाकर सुरक्षित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य न केवल गौ माता की रक्षा करना है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को भी रोकना है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि वे भी इस कार्य में भागीदार बनें।