पीलीभीत एकल विद्यालय अभियान अंचल पीलीभीत द्वारा थाना सुनगढी में मनाया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम।
पीलीभीत एकल विद्यालय अभियान के अंचल समिति पीलीभीत की महिला आचार्यों द्वारा थाना सुनगढी के पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र वांध कर तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
इससे पूर्व थानाध्यक्ष सुनगढी श्री श्री कान्त द्विवेदी द्वारा माँ सरस्वती तथा भारत माता के समक्ष दीप मन्त्रों के साथ दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
उसके उपरांत एकल विद्यालय के ध्येय वाक्य सुनाए गए। अंचल अध्यक्ष अनिल कमल ने बताया कि अंचल पीलीभीत के अधीन 450 एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। एकल विद्यालय संगठन एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा से वंचित बालक बालिकाओं को सामाजिक, धार्मिक तथा शैक्षिक वातावरण प्रदान कराता है।उन्होंने बताया कि विद्यालय समाज के उन वर्गों के बीच में जाकर त्योहार मनाता है जो समाज की सेवा, सुरक्षा में अहर्निश लगे रहते हैं। इसी क्रम में आज अंचल समिति ने उन पुलिसकर्मियों के मध्य रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया जो जन सामान्य नागरिकों की सेवा सुरक्षा में पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहते हैं।
अंचल समिति पीलीभीत के संच पौटा सुहास, ललौरीखेडा व जहानाबाद की महिला आचार्यों सरला देवी, प्रेमवती, पंकज कुमारी, पूनम आदि द्वारा श्री श्री कांत द्विवेदी सहित थाना स्टाफ को राखी बांधकर व मीठा खिलाकर उनके मंगलमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की।
थाना अध्यक्ष श्री श्रीकांत द्विवेदी द्वारा अंचल समिति व उपस्थित आचार्य बहनों का अभिनन्दन करते हुए उनके प्रति आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें इस बात से खुशी मिली है कि अंचल समिति ने आज के कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग को चुना है।
कार्यक्रम में अंचल गतिविधि प्रमुख श्री महेन्द्र पाल, अंचल कार्यालय प्रमुख श्री राजकुमार,अंचल प्रशिक्षण प्रमुख श्री हरि ओम, संच प्रमुख श्री नंदलाल, राजेश्वरी देवी,प्रीती देवी आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर इंडिया टीवी न्यूज़ पीलीभीत