नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण हेतु फिक्स्ड साइट पर होगी नियमित निगरानी
हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिला स्तर पर डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कार्य योजना बनाई गई है। जिला/चिकनगुनिया निगरानी कार्य से संबंधित बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में हजारीबाग शहरी क्षेत्र के फिक्स साईट अंतर्गत अस्पताल एवं सरकारी कार्यालय/आवास परिसर में डेंगू/चिकनगुनिया निगरानी कार्य के तहत वेक्टर सर्वे, लार्वा विनाशक उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कार्य योजना निर्धारित की गई है।
सप्ताहिक कार्ययोजना के तहत क्षेत्रीय कार्यकता करेंगे निगरानी कार्य
साप्ताहिक कार्य-योजना के तहत प्रत्येक सोमवार को क्षेत्रीय कार्यकर्ता रंजीत राम एवं चौहान राम को उनके आंवटित क्षेत्र शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल/सदर अस्पताल परिसर, मंगलवार को राजेश कुमार एवं चौहान राम द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर, बुधवार को रंजीत राम एवं राजेश कुमार झील परिसर स्थित सरकारी कार्यालय/आवास परिसर/मजिस्ट्रेट कॉलोनी, बृहस्पतिवार को चौहान राम एवं रंजीत राम इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं जेल परिसर, शुक्रवार को राजेश कुमार एवं चौहान राम द्वारा समाहरणालय परिसर/एस.पी.कोठी/सिविल सर्जन कोठी, शनिवार रंजीत राम, राजेश कुमार एवं चौहान राम द्वारा पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय एवं जज कॉलोनी में डेंगु/चिकनगुनिया निगरानी कार्य करेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में होगा डेंगु/चिकनगुनिया कीटनाशी छिड़काव, रोडमैप तैयार।
उपायुक्त, हजारीबाग एवं क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी, उ.छो. प्रमाण्डल हजारीबाग के निर्देशानुसार निर्धारित मापदण्डों (एपीआई, एसपीआर, पीएफप्रतिशत इत्यादि) के आधार पर हजारीबाग जिलान्तर्गत कीटनाशी का छिड़काव हेतु रोडमैप तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत बड़कागांव प्रखण्ड के चिन्हित गांव टोला में दिनांक 1-18 अगस्त तक छिड़काव कार्य किया जाएगा, वहीं चुरचू प्रखण्ड में 1 अगस्त-23 सितम्बर, सदर सीएसची में 18 अगस्त-27 सितम्बर तक, शहरी क्षेत्र के सभी 36 वार्डों के टोला/मोहल्ला में क्षेत्रीय कार्यकर्ता उमेश कुमार (9801297991) तथा बिनोद कुमार ठाकुर (9798867692) के नेतृत्व में तिथिवार नियमित रूप से डेंगु चिकनगुनिया कीटनाशी दवाओं का छिड़काव किया जाएगा।
इस कार्य के माध्यम से डेंगू/चिकनगुनिया नियंत्रण को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। सभी नामित कर्मचारियों को दिए गए स्थल पर निर्धारित दिन में जाकर लार्वा सर्वेक्षण एवं विनाशक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।