नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
ए०एन०एम० एवं जी०एन०एम० प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन हेतु निषेधाज्ञा आदेश जारी
हजारीबाग: उपायुक्त हजारीबाग एवं पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के संयुक्त आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सदर हजारीबाग द्वारा ए०एन०एम० प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 एवं जी०एन०एम० प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत हजारीबाग सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है।
यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 (रविवार) आयोजित की जाएगी। ए०एन०एम० प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा प्रथम पाली में एवं जी०एन०एम० प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन आनन्दा कॉलेज हजारीबाग एवं संत स्टेफेन्स स्कूल, हजारीबाग में होगी।
निषेधाज्ञा आदेश के मुख्य बिंदु:
परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
परीक्षा केंद्र के आसपास घातक हथियार, लाठी, अग्नेयास्त्र इत्यादि लेकर घूमना प्रतिबंधित होगा।
परीक्षा केंद्र में पुस्तक, नोटबुक, पेपर, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना वर्जित रहेगा।
लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
यह आदेश परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। उक्त आदेश परीक्षा केंद्र पर तैनात सरकारी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों पर लागू नहीं होगा।