✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
कटनी – खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में शनिवार को शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रा वास कटनी में मेरा युवा भारत कटनी की जिला युवा अधिकारी कीर्तिका कुहर व लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजकुमार अग्रवाल के निर्देशन में कारगिल विजय दिवस का आयोजन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अतिथि साधना त्रिपाठी ने सर्वप्रथम इस अवसर पर शहीद हुए वीरों का पुण्यस्मरण किया। श्री मती त्रिपाठी ने उपस्थित छात्राओं को बताया की यह दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानो के सम्मान एवं स्मरण हेतु मनाया जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भारत सरकार ने आपरेशन विजय नाम से 2 लाख सैनिकों को कारगिल क्षेत्र में भेजा। यह युद्ध 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ, इस युद्ध के दौरान 527 सैनिको ने अपने जीवन का बलिदान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने चित्र कला पोस्टर के माध्यम से कारगिल दिवस के वीर जवानो के साहस एवं वीरता के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी भावनाओ को व्यक्त किया। कार्यक्रम की अतिथि श्री मती त्रिपाठी द्वारा भाग लेने वाले छात्राओं को पेन डायरी एवं कैप देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की पालक संघ अध्यक्ष पूनम सिंह, जमुना महतो, अर्चना सेन, राहुल बर्मन (पीटीएस) मेरा युवा भारत, राजकुमार अग्रवाल सहित छात्राओं की उपस्थिति रही।