कांवड़ यात्रा में बेहतर ड्यूटी करने पर सी.आर.पी.एफ कमांडेंट को सहारनपुर एसएसपी ने किया सम्मानित
सहारनपुर । श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण आयोजन में सुरक्षा और सेवा की मिसाल बने । सी.आर.पी.एफ जवान जनपदीय पुलिस के साथ मिलकर आस्था, सद्भाव और अनुशासन के साथ निभाई ड्यूटी। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने सी.आर.पी.एफ के कमांडेंट श्री सतीश सांगवान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने सी.आर.पी.एफ की भूमिका को सराहते हुए कहा – कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में सी.आर.पी.एफ का योगदान सराहनीय रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़