वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का थाना सदर बाजार पर औचक निरीक्षण
रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा थाना सदर बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, CCTNS रूम, महिला हेल्पडेस्क, मेस, बैरक, हवालात सहित विभिन्न अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे कार्यप्रणाली और जनसेवा में और अधिक पारदर्शिता और सुधार लाया जा सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़