लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों को मरका थाना पुलिस व SOG टीम ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
मामला बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शुक्रवार की शाम समगरा गांव निवासी रामकरण सोनी उर्फ करन के साथ लुटेरों ने बाकल गांव के रहेड़ा नाला के पास से मोटरसाइकिल में सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिससे बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया, जिसमें शनिवार को देर रात्रि बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में मरका थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा मरका थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल के पास बदमाशों की घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक बदमाश प्रभाकर उर्फ चेतन सिंह के पैर में गोली भी लगी है, जिसको इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वही अन्य दो बदमाश विशाल जोशी,अभिषेक सिंह जो फतेहपुर जनपद के गाजीपुर के रहने वाले बताए गए हैं। वही पुलिस के द्वारा तीनों बदमाशों से लूट के 66000 हजार रुपए एक अवैध तमंचा कारतूस एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
बांदा से संवाददाता,
विनय सिंह की रिपोर्ट