नवयुग पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान जांच शिविर का आयोजन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी परामर्श, 2323 लोगों की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य
सहारनपुर । यूथ फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी व मेक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल, साकेत (दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 29 जुलाई 2025, मंगलवार को नवयुग पार्क, नुमाईश कैम्प में एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन भी सहयोगी संस्था के रूप में भाग ले रही है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों का लक्ष्य है कि इस शिविर में 2323 लोगों की स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया जाए।
इस शिविर में दिल्ली से आए अनुभवी चिकित्सक डॉ. नवीन राजपूत (M.B.B.S., DNB) और डॉ. अनुज पंवार (MBBS, FID, CCEBOM) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, मस्तिष्क रोग एवं पाचन तंत्र विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। साथ ही ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ई.सी.जी. जैसी प्राथमिक जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने की अपील की है। वहीं, रक्तदान शिविर भी आयोजन का हिस्सा होगा, जिसमें इच्छुक लोग रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान शिविर या आपातकालीन रक्त आवश्यकता की स्थिति में निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9359206690, 7098230230
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़