हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बुग्गी चालक की मौके पर मौत, कैंटर चालक फरार
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम जन्धेड़ा के पास हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने एक छोटी बैल बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुग्गी चालक ईश्वर सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम जन्धेड़ा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कैंटर चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कैंटर चालक की लापरवाही का प्रतीत होता है। सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीद गवाहों के आधार पर जांच की जा रही है। फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं और पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा
।रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़