✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कोतवाली थाना क्षेत्र देर रात चौपाटी में दो युवाओं गुटों के बीच चाकू बाजी दो की हत्या एक की हालत गंभीर
कटनी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत रविवार की दरमियानी लगभग एक से डेढ़ बजे रात कोतवाली थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित चौपाटी में एक बड़ी वारदात घटित हुई। बताया जाता है कि शराब खोरी के नशे में दो युवाओं के गुटों में किसी कारण से आपस में भीड़ गए और चाकुओं से हमला कर दिया। तीन लोग घायल हो गए हमला इतना भयावह था की घटना के बाद जब इलाज के लिए घायलो शासकीय जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक उक्त तीनों युवकों पर हमला करने वाले युवक फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। घायल युवकों की हालत इतनी नाजुक थी की वारदात की वजह भी वे बता नहीं सके। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए हमलावर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।बीते कुछ दिनों में लगातार शहर में हो रही घटनाओं ने पुलिस की मुस्तैद व्यवस्था को तार तार करके रख दिया है। हालांकि प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर लगातार जिला पुलिस लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने की शपथ दिला रही है, ऑपरेशन शिकंजा चला कर मादक पदार्थों की तस्करी और विक्रय पर अंकुश लगाने की कार्यवाही कर रही है, कांबिंग गश्त करते हुए एक के बाद एक बदमाशों पर नकेल कसने के दावे कर रही है, मगर इतना सब होने के बावजूद एक के बाद एक हो रहे वारदाते पुलिस की इन सारी कवायतों पर पानी फेर रही हैं।।