✍ किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ के मुड़पार ग्राम में मोशन फाउंडेशन एवं दृष्टि नेत्रालय के तत्वाधान मे नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
छत्तीसगढ़ के मुरमुंदा ग्राम में आज दिनांक 28/07/2055 दिन रविवार को सरपंच महोदय जी के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं बीपी जांच शिविर का आयोजन कर कुल 76 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया ।
इस नेत्र जांच शिविर में आए हुए प्रत्येक मरीज का सर्व प्रथम रजिस्ट्रेशन कर उनका बीपी जांच किया गया गया तथ पाश्चात्य उनका दृष्टि नेत्रालय के डॉक्टर द्वारा नेत्र परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार
उन्हें नेत्रों में कुछ दवाईयां mankind फार्मास्यूटिकल जैसे ब्रांडेड 👁️ आई ड्रॉप नि: शुल्क वितरण कर उसके उपयोग से किस प्रकार से आपके आंखों की रोशनी एवं समस्या का समाधान होगा इन सभी बातों को विस्तार पूर्वक समझाया गया।
जिन्हें चश्मा की आवश्यकता थी उन्हें उचित दर पे मोशन फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया
मुड़पार ग्राम के सरपंच महोदया जी श्री श्याम सुंदर चौहान जी के मार्गदर्शन पे इसी प्रकार का नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर समय समय पर अपने ग्राम में करवाने का आश्वासन एवं दृष्टी नेत्रालय हॉस्पिटल को धन्यवाद प्रकट किए ।