*गोरखपुर पुलिस की नई पहल,चोर लुटेरों की पहचान होगी उजागर*
*गोरखनाथ थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने गोरखनाथ क्षेत्र में चोर लुटेरों के घर बजवाई डुगडुगी*
*गोरखपुर (उत्तरप्रदेश)* गोरखपुर पुलिस अब चोर लुटेरों के घर जाकर डुगडुगी बजाएगी और इस मुहिम की शुरुआत हो गयी है। मोहल्ले वालों को चोर लुटेरों की जानकारी देगी और इनसे सावधान रहने के लिए सचेत करेगी। एसएसपी डॉ विपिन टांडा के आदेश पर ऐसे अपराधी जिन्होंने सर 2000 से 2021 के बीच में चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया है और जमानत पर बाहर है, अब ऐसे अपराधियो को प्रतिदिन थाने पर आकर अपनी हाजरी लगानी होगी और ये भी बताना होगा कि वो इस वक्त काम क्या कर रहे है। एसएसपी के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी/अपराध श्री रत्नेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री रामाज्ञा सिंह ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर, कामरेडनगर, सिधारीपुर मोहल्ले में 5 चोर और लूटेरों के घर पहुचे, घर पर पहुच कर पहले डुगडुगी बजवाई फिर चोर लूटेरो की जानकारी ली फिर बुला कर उसने वर्तमान काम के बारे में पूछा मोहल्ले वालों को बताया गया कि आपके घर के बगल में चोर लुटेरे रहते है इनपर नज़र रखें सावधान रहें। सभी चोर लुटेरों को प्रतिदिन थाने पर आकर हाजरी लगाने के लिए थाना प्रभारी ने कहा इस कार्यवाही से मोहल्ले के लोगो को पता चल गया कि उनके घर के बगल में चोर लूटेरे रहते है इससे कम से कम वो सभी उनसे सावधान रहेगे आज के 5 चोर लूटेरो में गोलू उर्फ नौशाद पुत्र हौसलदार निवासी रसूलपुर, नसीम पुत्र सलीम निवासी रसूलपुर, वसीम पुत्र नसीम रसूलपुर कामरेडनगर, जीशान अहमद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी रसूलपुर सवेरा मैरेज हाउस , मोहम्मद अनस पुत्र रूकनुद्दीन निवासी पुराना गोरखपुर इमामबाड़े के पास रहने वालों के घर पुलिस गयी और ये सिलसिला प्रतिदिन जारी रहेगा।
*रिपोर्ट-सतीश तिवारी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)*