राजस्थान के जिला करौली में बरसात के मौसम में बच्चों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्रित करने के लिए करौली जिला कलेव्टर नीलाभ सक्सेना ने शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया और कलेक्टर ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल केशवपुरा, राजकीय प्राथमिक स्कूल बग्धीखाना और मैगजीन बी भी का दौरा किया। इसके साथ ही महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल बजीरपुर गेट तथा पीएचसी गणेश गेट का भी निरीक्षण किया।और सक्सेना जी ने संस्था के प्रमुखों को बारिश के मौसम को देखते हुए भवनों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां मरम्मत की आवश्यकता है, वहा शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्तर पर भेजें। समयबद्ध मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने को कहा एवं जिन भवनों की स्थिति अत्यधिक जर्जर या जोखिमपूर्ण है, वहां वैकल्पिक भवनों में स्थानांतरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देंश दिए और कहा नौनिहालों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरीक्षण के दौरान छात्रं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक स्थिति की जानकारी भी ली।।
*जिला रिपोर्टर नरेश जाटव केलादेवी करौली राजस्थान।*