हरपुर महंत में दिखा ग्रामीण विकास का अद्भुत नजारा, ग्राम प्रधान की पहल से बदली गांव की तस्वीर
हरपुर महंत, महराजगंज। 04 जुलाई 2025
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरपुर महंत के कुर्मी टोला में ग्रामीण विकास की एक मिसाल देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा चलाए जा रहे समग्र ग्रामीण विकास योजनाओं का जमीनी प्रभाव इस गांव में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
ग्राम प्रधान की दूरदर्शिता, मेहनत और प्रतिबद्धता ने गांव के विकास को एक नई दिशा दी है। गांव की सड़कों पर ही स्विमिंग पार्क बन चुकी हैं, जिससे सड़कों के किनारे नालियों की कोई आवश्यकता नहीं है, सौर ऊर्जा से चलने वाली स्ट्रीट लाइटें रात में गांव को रोशनी भले ही न दे पर प्रधान के घर की लाइटों से पूरा ग्राम सभा जगमगाता रहता है।, और स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है कि गंदगी गांव छोड़कर जाती ही नहीं है।
गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पहले जहां मूलभूत सुविधाओ का आला अधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की पुष्टि की जाती थी , जिससे कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे, लेकिन अब उक्त कार्यों के लिए अब ग्राम प्रधान के अलावा किसी भी अधिकारी की आवश्यकता नहीं है, मेरे ग्राम प्रधान स्वयं सक्षम हैं।
ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब कुछ सरकार की योजनाओं, अधिकारियों के सहयोग और समर्थन से संभव हो पाया है। ग्राम सभा के जिम्मेदारों की शायद ऐसी ही मंशा गांव को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत हैं।
यह दृश्य न केवल हरपुर महंत ग्राम पंचायत के लिए है, बल्कि अधिकतर ग्राम पंचायतों का भी यही हाल है।
ब्यूरो चीफ महराजगंज