सहारनपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी
सहारनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जनपद भर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़