उत्तर प्रदेश /सहारनपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन प्रतिनिधियों से मुलाक़ात मे विपक्ष का कोई जन प्रतिनिधि नजर नहीं आया
विपक्ष के विधायक उमर अली खान
एम एल सी शाहनवाज खान ने कहा
हमें जिला प्रशासन से कोई सूचना नहीं मिली हमने विभिन्न मांगो के लिए तैयार कर रखे थे मांग पत्र.
जब कार्यक्रम जन प्रतिनिधियो से संवाद का तो आखिर कार विपक्ष के जन प्रतिनिधि क्यों रहे नदारद?
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की ओर से आये कार्यक्रम मे सर्किट हॉउस मे जन प्रतिनिधियो से संवाद कार्यक्रम भी था जिसमे सर्किट हॉउस मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके संग बैठक भी ली,लेकिन उस बैठक मे जिले से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कैराना सांसद इकरा हसन, सपा के दो विधायक उमर अली, आशु मलिक, एम एल सी शाहनवाज खान कही नजर नहीं आये
विपक्ष के जन प्रतिनिधियों पर जिला प्रशासन से कोई निमंत्रण ही नहीं था….
वैसे इस सबंध मे जब विपक्षी विधायको से पूछा तो उनका कहना था कि उन्हें जानकारी ही नहीं दी गई, ऐसे मे सवाल उठता है कि क्या मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ सत्ता के जन प्रतिनिधियों को ही सुनने आये थे? कुल मिलाकर जो हालत है उसमे सत्ता धारी तो सत्ता के नशे मे है ही लेकिन जिला प्रशासन भी शायद विपक्ष के लोगों को तवज्जो ही नहीं देना चाहता है,मुख्यमंत्री की जन प्रतिनिधि की पहली बैठक मे ऐसा नहीं हुआ है पूर्व मे भी देखने को मिला कि विपक्ष के जन प्रतिनिधि नजर ही नहीं आते,
वही इस सबंध मे प्रोटोकॉल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट से जब सम्पर्क किया गया उनका कहना था कि आमंत्रण पत्र ए डी एम महोदय के यहाँ से जाता है उन्हें जानकारी होंगी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़