सहारनपुर
पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना को लेकर पार्षद ने मुख्यमंत्री को दिया पत्र.
सहारनपुर- वार्ड 48 के पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिविजय सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र देकर अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। पार्षद चौहान ने अपने पत्र में अवगत कराया है कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को शहर के रामलीला पार्क के समीप हकीकत नगर चौराहे पर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर शासन को भेजा गया है। उन्होंने आग्रह किया है कि उक्त चौराहे का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखा जाए और प्रतिमा स्थापना हेतु सम्बंधित विभाग को शीघ्र आदेशित किया जाए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़