स्वामी विवेकानंद विद्यालय में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण का शुभारंभ, कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
महराजगंज, निचलौल। 07 अगस्त 2025
स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निचलौल में 25 अगस्त 2025 से स्काउट और गाइड के विद्यार्थियों के लिए तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 10 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस विशेष प्रशिक्षण में जिले के कई विद्यालयों के स्काउट और गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतिभागी विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निचलौल, चंद्रावती देवी विश्वनाथ सिंह इण्टर कॉलेज, राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज बाली, इंपीरियल स्कूल, चोखराज तुलस्यान विद्यालय तथा गिलासी देवी स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक रामभरोस चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाती हैं और उनके चरित्र निर्माण में सहायक होती हैं।
यह प्रशिक्षण शिविर स्काउट और गाइड के DOC शशांक सर के निर्देशन में उनके प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को विभिन्न स्काउटिंग तकनीकों, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, अनुशासन, टीम भावना, ध्वज शिष्टाचार आदि का अभ्यास कराया जा रहा है।
शिविर की व्यवस्था, अनुशासन और सहभागिता की सभी ने सराहना की। विद्यालय प्रबंधन तथा अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने/विज्ञापन हेतु 8953350191 पर व्हाट्सएप करें।