नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
मुंबई में झारखंडी मजदूर की मौत, भावी विधायक गौतम कुमार ने परिजनों को दिया मदद का आश्वासन
हजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा के भावी विधायक गौतम कुमार ने मोकत्मा गांव निवासी विकास कुमार मेहता (पिता छोटन महतो) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विकास कुमार मुंबई में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करते थे, जहां उनकी अचानक मौत हो गई।
युवा नेता गौतम कुमार ने बताया कि विकास अपने पीछे दो छोटे बच्चों, अपने माता-पिता और दो भाइयों को छोड़ गए हैं। उन्होंने इस दुखद घड़ी में मृतक के परिवार को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि वे सरकार की ओर से हर संभव सहयोग राशि दिलवाने का प्रयास करेंगे।
विकास का शव पैतृक गांव मोकत्मा लाने के लिए झारखंडी एकता संघ, मुंबई के सहयोग से प्रयास किए जा रहे हैं। गौतम कुमार ने कहा कि इस मुश्किल समय में वे और उनकी टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।