“हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन
दुद्धी सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय परिसर में “स्वतंत्रता दिवस 2025” के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राजेश कन्नौजिया ने कहा कि हर व्यक्ति अपने घर से ही देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं देशभक्ति का परिचय दे सकता है।
डॉ. राजेश कुमार यादव ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की आजादी, बलिदान, त्याग और गौरव का प्रतीक है।
मिथिलेश कुमार गौतम ने कहा कि तिरंगा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, जिसने जन आंदोलनों को एकजुट कर देशभक्ति की भावना को बल दिया। यह राष्ट्रध्वज आज भी सामाजिक एकता, समर्पण और सांस्कृतिक गर्व का संदेश देता है।
प्राचार्य डॉ. राजेश भारती ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य युवाओं और छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। तिरंगे का प्रत्येक रंग केसरिया, श्वेत और हरा भारतीय संस्कृति, शौर्य, शांति एवं समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है।”
कार्यक्रम में डॉ. विवेकानंद, डॉ. गीता, डॉ. प्रियंका जायसवाल,अजय श्यामा, बंशीधर त्रिपाठी,उमेश गुप्ता,मुत्रुंजय यादव, मो. शाहबाज़ खान, नंद बिहारी,संतोष सिंह समेत महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकगण, रेंजर/रोवर्स सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश भारती ने की।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह