देवरी विधानसभा क्षेत्र के किसान भाईयो और आम नागरिको की बिभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केसली के द्वारा 7 सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम सौपा, जिसमें केसली विकासखण्ड में खरीफ सीजन के दौरान खाद की कमी एक गंभीर समस्या का रूप धारण कर चुकी है, शासन की विसंगतिपूर्ण एकल वितरण व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में खाद की अनुउपलब्धता के कारण किसान परेशान है। केसली एवं देवरी विकासखण्ड में बिद्युत लाईनो के सुधार के अभाव में एवं बिद्युत उपकरण एवं मरम्मत सामग्री न होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। क्षेत्र के कई ग्रामो में बिद्युत खम्बे एवं तार टूटने ट्रांसफार्मर खराबी के कारण कई ग्रामो में बिद्युत आपूर्ति बंद है, जिसे तत्काल मरम्मत कराकर बहाल किया जाये।मौजूदा मानसून सीजन में बिगत बर्षो की तुलना में इस बर्ष लगभग 25 फीसदी अधिक बर्षा दर्ज की गई है, सीजन के दौरान अतिबृष्टि एवं तेज ऑधी तूफान के कारण देवरी एवं केसली के कई हल्को में खरीफ सीजन की फसले जैसे मक्का,सोयावीन,उडद, मूॅग धान सहित उद्यानिकी फसले पूर्णतःनष्ट हो चुकी है, जिसका शीघ्र सर्वे कराकर मुआबजा राषि उपलब्ध कराई जाये।विगत 24 जुलाई को दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाषित एक बिज्ञापन में भोपाल की किसी व्यक्ति/कंपनी द्वारा केसली विकासखण्ड के ग्राम सेमरा,झिरिया,चक्क बिलैकी, खैरीघाघरी, एवं ईदलपुर ग्रामो के कृषको की लगभग 450 एकड भूमि क्रय करने संबंधी अनुबंध का दावा किया गया है जिसमेें संबंधित कृषको को अग्रिम भुगतान किये जाने की बात भी कही गई है। उक्त कृषको में बडी संख्या में अनुसुचित जनजाति वर्ग एवं पिछडा वर्ग समुदाय के कृषक है जिनके द्वारा संबंध में अज्ञानता प्रगट की गई है। कृपया प्रकरण संज्ञान में लेकर मामले की जांच कराई जाये क्षेत्र की दोनो तहसीलो देवरी व केसली में मूंग खरीदी केन्द्र संचालित है, क्षेत्र के किसानो नें अवगत कराया है कि केन्द्र संचालको के द्वारा किसानो से मूंग पर प्रति क्बिंटल 300 रूपये से लेकर 500 रूपये की राषि बसूली जा रही है, साथ ही मूंग 50 किलोग्राम की जगह 52 किलोग्राम ली जा रही है। जिस कारण क्षेत्र का किसान बेहद परेषान है, किसानो द्वारा उक्त समस्या का बिरोध किया गया लेकिन केन्द्र संचालको के द्वारा कोई बदलाव नही किया गया, उक्त प्रकरण की शीघ्र ही जांच कर दोषी अधिकारियो/केन्द्र संचालको पर सख्त कार्यवाही की जाये। सहित क्षेत्र की बिभिन्न मांगे रखी,जिसमें विकासखण्ड केसली के सैकडो किसान भाई और कांग्रेस परिवार के सभी साथी उपस्थित रहे।
Indian National Congress – Madhya Pradesh Jitu Patwari Umang Singhar Kamal Nath Digvijaya Singh Rahul Gandhi कमलेश अहिरवार रिपोर्टर