*भरोहिया ब्लाॅक सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन* –
*गोरखपुर(उत्तर प्रदेश)* भरोहिया ब्लाॅक सभागार में आयोजित भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं देवरिया के सासंद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश को श्रेष्ठ भारत बनाने का काम कर रही है,और योगी सरकार प्रदेश को उत्तम राज्य बनाने की ओर निरंतर प्रयत्नशील है । कैपियरगंज के विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे ।
वहीं क्षेत्रीय विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है ।प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास जीतने में सफल हुई है ।
सम्मेलन को प्रबुद्ध वर्ग के जिला संयोजक मनोज शुक्ला, विधानसभा क्षेत्र संयोजक डा.दिलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, मत्स्य निगम के चेयरमैन रमाकांत निषाद ,ब्लाॅक प्रमुख भरोहिया डाक्टर सुनीता सिंह, ब्लांक प्रमुख अश्विनी जायसवाल, ब्लांक प्रमुख जंगल कौडिया बृजेश यादव, आदि लोगों ने संबोधित किया ।
*रिपोर्ट-सतीश तिवारी गोरखपुर(उत्तर प्रदेश)*