नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
लालपुर चौक स्थित जी मार्ट का सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता और उप प्रमुख रविकांत सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
हजारीबाग : जिलें के बैहरी पंचायत के लालपुर चौक स्थित जी मार्ट का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता व उप प्रमुख रविकांत सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मार्ट के संचालक सियोब ग़ालिब ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, बैहरी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव, सखिया पंचायत के मुखिया इम्तियाज अली, इजहार अली, कर्वेकला पंचायत के सरपंच मुकेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जी मार्ट के खुलने से क्षेत्रवासियों को अब दैनिक उपयोग की वस्तुएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो जाएंगी। इससे जहां समय और खर्च की बचत होगी, वहीं बाजार में नई रौनक भी आएगी।