ग्राम गोधना से युवाओं का दल चमत्कारिक हनुमान दरबार जाम सावली जिला छिंदवाड़ा के लिए रवाना
पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बैतुल जिले के चिचोली तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम गोधना से 20 लोगों का एक दल चमत्कारिक हनुमान दरबार जामसावली जिला छिंदवाड़ा के लिए आज सुबह 8:00 रवाना हुआ एक दिन पूर्व ग्राम के सभी देवी देवताओं के पास पूजा अर्चना करते हुए निशान को रात्रि विश्राम संत सिंगाजी समाधि गौलीढाना में रखा गया रात्रि भजन कीर्तन के बाद सुबह 8:00 से यहां से रवाना हुए मां चंडी दरबार पूजा करते हुए चिचोली पहुंचा जहां अखिल भारतीय यादव महासभा जिला अध्यक्ष संतोष यादव तथा सेवक यादव के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई गांव परिवार की सुख शांति के लिए यह लोग हर साल जामसावली पैदल यात्रा करते हैं और इनकी मनोकामना पूरी होती है तथा गांव में खुशहाली रहती है सभी ग्राम वासियों ने यात्रा पूरी होने का आशीर्वाद दिया
इनके दल में प्रमुख रूप से श्री सुखचंद यादव केवल राम यादव नेकराम यादव अशोक यादव रितेश यादव मुकेश यादव गुल्लन यादव शुभम यादव अंकित यादव
तरुण यादव देबीराम परते ललेश यादव मँडई सोनू यादव धोलिया बल्लु यादव पातरी अजय कुमरे रोहित यादव दनोरा राहुल खोबरे जय खोबरे सागर यादव कोमल यादव हरिओम यादव सचिन यादव दुर्गेश यादव यात्रा मे शामिल हुये