नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
युवा नेता गौतम के पहल पर बुजुर्ग का हुआ सफल ऑपरेशन
किसी का काम आना ही जिंदगी है – गौतम
हजारीबाग/इचाक: कोडरमा जिला के अंतर्गत गुड़िओ विजया स्थित 75 वर्षिये रामेश्वर ठाकुर पिछले एक सप्ताह से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज मे भर्ती थे. उनका शरीर मे 5.5 gm हीमोग्लोबिन बताया जा रहा था. एक गंभीर बीमारी से ग्रसित होने व रक्त की कमी के कारण से ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था. डॉ ने तीन यूनिट ब्लड इंतेज़ाम मरीज के परिजनों कों कहा. सप्ताह बीत जाने के बाद भी ब्लड उपलब्ध नहीं हो पा रहा था.युवा नेता गौतम की मदद से बुजुर्ग रामेश्वर ठाकुर का सफल ऑपरेशन हुआ. गौतम कुमार ने कहा की किसी की जिंदगी मे मोके पर काम आना ही जिंदगी है. अपने शरीर मे उचित स्वास्थ्य के लिए भी लगभग प्रत्येक तीन माह मे रक्त दान करते है.वे अब तक 53 वां बार रक्त दान कर चुके.गौतम कुमार जल्द ही इचाक प्रखंड मे रक्तदान शिविर लगाने की पहल करेंगे. ताकि जरूरतमंद कों ब्लड उपलब्ध हो सके.मौके पर डॉ खैरी, निर्मल जैन, व बिक्की कुमार उपलब्ध थे