नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
बंगाली एसोसिएशन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
गुरु जी का जन्म हजारीबाग जिला में, यही लगे उनकी पहली प्रतिमा
अलग झारखंड राज्य के प्रणेता तथा झारखंड राज्य के सर्वमान्य जननेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बंगली एसोसिएशन हजारीबाग ने रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन ने मांग की है कि मूल रूप से गुरुजी का ग्राम नेमरा इतने वर्षों तक हजारीबाग जिला का ही गांव था। कुछ वर्ष पूर्व यह रामगढ़ के अधीन आया है। अतः दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली प्रतिमा की स्थापना हजारीबाग जिला मुख्यालय में की जाए।
उक्त निर्णय रविवार को यूनियन क्लब के केशव हॉल में रविवार 10 अगस्त को आयोजित बेंगली एसोसिएशन हजारीबाग की वार्षिक आमसभा के दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से ली गई।
मौके पर कई वक्ताओं ने बताया गया की दिशोम गुरु संघर्ष और शोषण के विरुद्ध संघर्ष के एक प्रतीक पुरुष के रूप में हमारे बीच सदा अमर रहेंगे।
भीषण बरसात के बावजूद हजारीबाग में संचालित लगभग 25 बंगालियों के द्वारा संचालित संस्थान, संघ एवं संगठन के सदस्यों ने अच्छी संख्या में भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता नीलांजन चटर्जी ने की। आशीष चौधरी ने बैठक का संचालन किया। अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने स्वागत तथा सचिव सोमनाथ कुनार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बंगाली एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
सुकल्याण मोइत्रा बने अध्यक्ष सोमनाथ कुनार बने सचिव
रविवार को यूनियन क्लब के केशब हाल में बंगाली एसोसिएशन की साधारण सभा के पहले सत्र में अगले दो वर्ष के लिए नए पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
संरक्षक मंडली में डॉ सजल मुखर्जी, निलंजन चटर्जी, दीपक कुंडू, ध्रुव चक्रवर्ती, स्मिता मुखर्जी एवं समीर मुखर्जी का चयन किया गया। अध्यक्ष के पद पर डॉ सुकल्याण मोइत्रा, उपाध्यक्ष के पद पर बिकास चौधरी, सुतनु राय, रूपा चटर्जी, मंदिरा गुप्ता एवं चिन्मय सरकार, सचिव के पद पर सोमनाथ कुनार, कोषाध्यक्ष के पद पर उज्जवल आयकत, संयुक्त सचिव के पद पर श्रीमती दोला गुहा एवं तपन सरकार तथा सहसचिव के पद पर सुदीप्ता चटर्जी एवं कौशिक भट्टाचार्य का चयन किया गया। मनोज सेन को ऑडिटर के रूप में चयन किया गया। तय हुआ की यही पदाधिकारी लोग अपनी पहली बैठक में कार्य समिति के शेष सदस्यों का चयन करेंगे।