जनमंच एवं कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही सर्किट हाउस में करेंगी जनसुनवाई
कामकाजी महिलाओं के समूह का करेंगी दौरा, अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक
सहारनपुर, दिनांक 11, अगस्त 2025 (सू0वि0)।
माननीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग श्रीमती विजया राहतकर 12 अगस्त को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके उपरान्त दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रोग्राम में भाग लेंगी। अपरान्ह 02 बजे सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई करेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार माननीय अध्यक्ष सायं 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। 05ः30 बजे कामकाजी महिलाओं के समूह का दौरा करेंगी।
जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने जानकारी देते हुए संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सूचनाओं सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़