धान की फसल में रहस्यमय हमला,6 कट्ठा फसल बर्बाद
दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरपुर गांव में एक किसान की खेतों में लगी धान की फसल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात रसायन की छिड़काव से फसल झुलस गई। इस हादसे से पीड़ित किसान योगेंद्र विश्वकर्मा काफी परेशान हैं।
सूत्रों के अनुसार, रविवार की रात्रि में योगेंद्र विश्वकर्मा के खेतों में 6 कट्ठा में लगी धान की फसल में रहस्यमय परिस्थितियों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात रसायन का प्रयोग कर फसल को बर्बाद कर दिया। इस घटना से किसान को काफी नुकसान हुआ है।
मौके पर मौजूद छत्तरपुर ग्राम प्रधान गरीबा पाल ने कहा कि यह कोई छोटी घटना नहीं है, यह बहुत ही गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गहनता से जांच करवानी चाहिए और दोषी व्यक्ति की पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
पीड़ित किसान योगेंद्र विश्वकर्मा ने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह अपनी फसल को बर्बाद होते हुए नहीं देख सकते हैं और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह