पुलिस अधिकारी बनकर पार्षदों से ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
सहारनपुर । थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पार्षदों व ग्राम प्रधानों से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से तीन मोबाइल फोन व पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को वादी मोहम्मद जावेद निवासी चौधरी विहार थाना कोतवाली देहात ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को थाने का दरोगा बताकर उससे ₹15,000 की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर साइबर सेल व सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि ठगी करने वाला अभियुक्त साहुन पुत्र भुल्लु, निवासी ग्राम दौशेरस/देवशेरस थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा है। 11 अगस्त को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने उसे कोडियो की पुलिया, बेहट रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से ग्राम प्रधानों और पार्षदों के मोबाइल नंबर निकालता था, और फिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर फोन कर उनसे पैसे की मांग करता था। पैसे मिलते ही वह अपना नंबर बंद कर देता था।ये सभी समान बरामद हुआ 3 मोबाइल फोन,5 सिम कार्ड ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक बबलू कुमार।
हेड कांस्टेबल गौरव त्यागी ।
कांस्टेबल आरोश शर्मा ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़