नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
नवपदस्थापित थाना प्रभारी राजदीप कुमार से सिस्टचार भेंट
क्षेत्र मे अवैध रूप से ड्रग्स, जुआ, महुआ शराब व गौ तस्करी पर अंकुश लगाए – गौतम
हजारीबाग/दारू: आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा नेता गौतम कुमार ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी से सिस्टचार मुलाक़ात किये. गौतम कुमार ने थाना प्रभारी के समक्ष क्षेत्र की जन समस्या से अवगत करवाया. उन्होंने कहा की इचाक क्षेत्र मे ड्रग्स, जुआ, अवैध देशी शराब कारोबारिओं व गौ तस्करो का मन बढ़ा हुआ. कई घर बर्बाद हो चुके.अवैध रूप से चल रहे नशीले पदार्थ का सेवन से कई युवाओं का जिंदगी बर्बाद हुआ. महिला उत्पीड़न, घरेलु हिंसा, लुट, छिंतई, चोरी, डकैती से आम जनमानस का चिंता बढ़ा हुआ.क्षेत्र मे अमन व शांति के लिए गो तस्कर, ड्रग्स कारोबारी, अवैध देशी शराब का चुआयी, और जुवा पर अंकुश लगाकर क्षेत्र की जनता कों एक नया समृद्धि व शांति दे.इन अवैध रूप से चल रहे धंधे मे संलिप्त आरोपी, व संरक्षकों पर भी आवश्यक कड़ी कानुनी कारवाही सुनिश्चित करें.गौतम कुमार के बातो कों सुनकर थाना प्रभारी ने अस्वाशन दिए की एक युवा व ऊर्जावान पदाधिकारी के नाते क्षेत्र की समस्या से जरूर निजात दिलवाएंगे. मुलाक़ात के दौरान संगठन के सुरेन्द्र कुमार भी क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाये.