मंडल आयुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में।
तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ के अंतर्गत भागवत महोत्सव- मोक्ष कुम्भ के भव्य आयोजन हेतु बैठक संपन्न।
मुजफ्फरनगर; मंडल आयुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय की अध्यक्षता में तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ के अंतर्गत भागवत महोत्सव- मोक्ष कुम्भ के भव्य आयोजन हेतु कार्ययोजना/रूपरेखा के संबंध में एक बैठक विकास भवन, में आहूत की गई। काशी–अयोध्या की तर्ज पर लेजर लाइट, दीपोत्सव के साथ साथ अन्य पौराणिक व ऐतिहासिक थीम के साथ मोक्ष कुम्भ महोत्सव आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन में देश के कई कथा वाचक, महामंडलेश्वर, साधु- संत इत्यादि बुलाये जाने पर भी विचार विमर्श हुआ। उक्त बैठक में जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा, मु० वि० प्रा, कविता मीना,उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, मुजफ्फरनगर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), संजय कुमार सिंह, सचिव मु० वि० प्रा०, के साथ साथ सभी विभागों के अधिकारीगणों व साधु संतों द्वारा उक्त बैठक में प्रतिभाग किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़