सहारनपुर नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने सदन में उठाई चिलकाना को तहसील बनाने की मांग
लखनऊ: नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने सदन में नियम 51 के तहत एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने चिलकाना को तहसील बनाने की मांग की है, जिससे उनकी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 250 ग्राम पंचायत के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक मुकेश चौधरी ने सदन में बोलते हुए कहा कि चिलकाना के लोगों को वर्तमान में जिला मुख्यालय पर स्थित सहारनपुर सदर तहसील कार्यालय जाने के लिए 25 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जो उनके लिए भारी कठिनाई का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि चिलकाना को तहसील बनाने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए सहारनपुर तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनकी मुश्किलें कम होंगी।
विधायक की इस मांग के बाद चिलकाना के आसपास के 250 गांवों में खुशी की लहर है और लोगों ने विधायक मुकेश चौधरी का धन्यवाद व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि विधायक की इस मांग से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी और लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़