नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।।
थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया
हजारीबाग/दारू: थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में विशेष पुलिसीये कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने चोरहेत, सिवाने पुल के पास और पिपचो के पास स्थान बदल-बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग की।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई तथा आने-जाने वाले राहगीरों की पहचान की गई। पुलिस द्वारा की गई इस सतर्कता भरी कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था।
थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने बताया कि इस तरह की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि अपराधियों में भय बना रहे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।