सहारनपुर पुलिस का “NO HELMET, NO FUEL” अभियान
जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरुक
अवगत कराना है कि जनपद सहारनपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेल्मेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा आज दिनांक 14.08.2025 को जनपद सहारनपुर में स्थित समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ गोष्ठी कर सभी से इस अभियान में सहयोग करने हेतु अपील की गई तथा समस्त पेट्रोल पम्पों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस द्वारा आमजन को दोपहिया वाहनों पर हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने हेतु जागरुक किया गया। पुलिस टीम द्वारा निम्न पेट्रोल पम्प पर चैकिंग अभियान चलाया गया
भारत पैट्रोल पम्प, भारत पैट्रोल पम्प चावला सर्विस स्टेशन, कुमार पेट्रोल पम्प, इंडियन ऑइल पेट्रोल पम्प, एच0पी0 पैट्रोल पंप ब्रिज सर्विस स्टेशन, मॉर्डन सर्विस स्टेशन (बी0पी0सी0), खुराना सर्विस स्टेशन, महेश्वरी फिलिंग स्टेशन, भारत पेट्रोलियम शाहपुर गाडा रोड मिर्जापुर, एचपी पेट्रोल पम्प बेहट विकासनगर रोड मिर्जापुर, इण्डियन ऑयल पैट्रोल पम्प, इण्डैन गैस एजेन्शी, वैदिक फिलिंग स्टेशन, इण्डियन आयल गागलहेडी रोड, जय फिलिंग स्टेशन ( इण्डियन आयल), महेशपुर फिलिंग स्टेशन (इण्डियन आयल), जय माता दी फिलिंग स्टेशन ग्राम साल्हापुर, निकुंज फिलिंग स्टेशन साँपला बैगमपुर, देशराज अशोक कुमार, पैट्रोल पम्प, अम्बाला रोड, कस्बा सरसावा, इंडियन आँलय कार्पोरेशन नकुड रोड, बनखण्डी मन्दिर के पास, कस्बा सरसावा, इण्डियन ऑयल पैट्रोल पम्प, हरे कृष्णा फिलिंग स्टेशन, दिव्य राज फिलिंग स्टेशन ग्राम गेल्हेवाला, भारत फिलिंग स्टेशन कस्बा छुटमलपुर, लक्ष्मी फिलिग स्टेशन कस्बा चिलकाना, शाकुम्बरी सर्विस स्टेशन टोडरपुर, शिव शक्ति किसान सेवा केन्द्र पैट्रोल पम्प बहेड़ी गुर्जर, इण्डियन ऑयल पैट्रोल पम्प बुड्ढा खेड़ा अहीर, ज्योति फिलिंग स्टेशन लखनौती रोड, कृष्णा फिलिंग स्टेशन बुढ़नपुर, इण्डियन ऑयल पैट्रोल पम्प, एच.पी. पैट्रोल पम्प, सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन दिल्ली रोड, चन्द्रभान सिंह फिलिंग स्टेशन, गुप्ता फिलिंस सर्विस स्टेशन, मोहन फ्यूल जंक्शन जनता रोड, किंग आटो लिंक नयारिका पैट्रोल पम्प चिलकाना रोड, क्वालिटी फयूस भारत पैट्रोप पम्प गोपालपुरा, रामसन्सफिलिंग स्टेशन, जगन्नाथ एंड कम्पनी पैट्रोल पम्प तथा अन्य सभी पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।
सहारनपुर पुलिस सभी जनपदवासियों से अपील करती है कि-
नशीले पदार्थ/शराब का सेवन कर वाहन ना चलायें।
वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें।
तेज गति से वाहन ना चलायें।
दोपहिया वाहन चलाते हमेशा हेलमेट जरुर पहनें।
कार चलाते समय सिट बेल्ट अवश्य लगायें।
धीमी गति से वाहन चलायें तथा अपनी लेन में ही चलें।
किसी भी आपातकाल/दुर्घटना की स्थिति में टोल फ्री नंबर 108 एंव 112 पर संपर्क करें
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़