*गोरखपुर विकास प्राधिकरण के नवागत सचिव के प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत*
*गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)*
आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण के नवागत सचिव श्री उदय प्रताप सिंह को प्रथम आगमन पर प्रमाण पत्र द्वारा स्वागत किया एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण मौजूद रहें और सभी ने मिलकर खुशी जाहिर करते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव महोदय के पूर्व में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव महोदय ने कहा कि लोगों को न्याय मिले, लोगों की बातें सुनी जाय व उस पर नियम संगत कार्य समयबध्दता के साथ हो, पूरा प्रयास करूंगा।
बता दें कि इससे पूर्व श्री उदय प्रताप सिंह जी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्ज़ापुर के पद पर रहे और वहां उन्होंने काफी अच्छा और उत्कृष्ट कार्य किया है और भ्रष्टाचार को खत्म करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
*रिपोर्ट-सतीश तिवारी गोरखपुर (उत्तरप्रदेश)*