जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़
खैरथल तिजारा जिले के ग्राम पंचायत तिगांवा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनदेखी का मामला सामने आया है, साफ सफाई नहीं होने के कारण जहां स्कूल की बिल्डिंग के पीछे पीपल व अनेक प्रकार के पेड़ लगे हुए समय पर धीरे धीरे फल फूल रहे हैं और उनकी अनदेखी की जा रही है। इससे स्कूल की बिल्डिंग को खतरा बढ़ रहा है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जानी चाहिए स्कूलों की बिल्डिंगों की नियमित जांच और मरम्मत की जाए। साथ ही, स्कूलों में सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाने चाहिए
समिति की भूमिका
स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) एक ऐसी समिति है जो स्कूल के कामकाज में सुधार और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए बनाई जाती है। यह समिति छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों से मिलकर बनती है। SMC का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बेहतर प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और छात्रों के समग्र विकास में योगदान करना है।समिति को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और स्कूल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इससे स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना इंडिया टीवी न्यूज़