इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव करौली राजस्थान।
राजस्थान की जिला करौली में 22 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलेभर में 19 वर्ष तक के बच्चों को चिकित्सा ,संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों सभी विद्यालयों में कृमि नाशक दवा (एल्बेंडाजोल की गोली) खिलाई गई, कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभज महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल गणेश गेट सीएमएचओ डॉ.जयंतीलाल मीणा ने कृमि नाशक दवा खिलाकर दवा के फायदे से विद्यार्थियों को अवगत कराया इस मौके पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा, यूपीएचसी प्रभारी,डॉ नमो मीणा, डीपीसी -आशा विश्वेंद्र शर्मा, पीएचएम स्नेहलता तिवारी विद्यालय प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के सैकड़ो बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट कराई गई। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चो के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण और बौद्धिक विकास पर भी हानिकारक प्रभाव को रोकने हेतु निश्चित समयान्तराल पर कृमि मुक्त (डिवार्मिग) करने से कृमि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है । जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। इस दिन दवा खाने से वंचित रहे बच्चों के लिए माॅप अप राउण्ड दिवस 29 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक से दो वर्ष तक के बच्चों को 400 एमजी की गोली को आधी कर चम्मच में पानी के साथ मिला कर दिया गया वहीं दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली पानी के साथ चुर कर दी गई एवं 03 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली चबा कर पानी के साथ खुराक से कृमि नियंत्रण किया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस(एनडीडी) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा शिक्षकों द्वारा समस्त विद्यालयों में उच्च शिक्षण संस्थाओं तकनीकी संस्थाओं, मदरसों के माध्यम से 1-19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर – किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। मॉनिटरिंग जिलास्तर एवं ब्लॉक स्तर पर ओडीके एप के माध्यम से कराई गई।