भगवान कृष्ण कन्हैया की छठी के उपलक्ष्य में किया कड़ी-चावल का भोग वितरित
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में शुक्रवार सुबह भगवान श्री कृष्ण के छठी उत्सव के उपलक्ष में चिटौली रोड पर स्थित आम के बाग वाले (अकेलाम) मन्दिर पर राम कम्युनिकेशन के मालिक श्रीवास्तव परिवार ने कढ़ी चावल का वितरण किया।
इस दौरान मंदिर पर भारी भीड़ भाड़ रही भक्तों ने बड़े श्रद्धा भाव से कड़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। राहगीरों और स्कूल कॉलेजों के बच्चों ने भगवान के प्रसाद को ग्रहण किया और सभी ने भगवान कृष्ण कन्हैया के जयकारों के साथ कार्य को संपन्न कराया और इस मौके पर मुकेश श्रीवास्तव ,राजेश श्रीवास्तव, रामबाबू ,उमाकांत, राहुल, शिवम, यूट्यूबर आयुष श्रीवास्तव, आचार्य प्रवन पाण्डेय , मोहल्ला साहूकारा के सभासद पति प्रेमकोरी आदि लोगों उपस्थित रहे। भंडारा में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कुछ लोग प्रसाद घर भी लेकर गए।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली