उरई(जालौन):
रेंढर थाना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देने पर सात गिरफ्तार:
माधौगढ़ के रेंढर थाना क्षेत्र में डीजे की बिक्री को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। दिनेश कुशवाहा ने राजेश को 37 हजार रुपये में डीजे बेचा था। डीजे सही से काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। दौलत ने अपने साथी दिनेश कुशवाहा और राजकुमार सिंह के साथ डायल 112 को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हरी सिंह, राजेश कुशवाहा, राजकुमार और आनंद ने उनकी मोटरसाइकिल लूट ली है। साथ ही मारपीट भी की है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह लूट की घटना नहीं थी। यह डीजे के पैसों के लेनदेन का विवाद था। पुलिस ने मामले की सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की। झूठी लूट की सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में सभी 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एस आई दिनेश कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश