कैमोर और आसपास के गरीब तबके के बच्चों को मिल सकेगी कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं की गुणवत्ता युक्त मुफ्त शिक्षा
जिला कटनी//कैमोर स्थित शासकीय विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं की शुरुआत की मांग कैमोर के लोगों द्वारा निरंतर की जा रही थी, जिसका 14 अगस्त को पीएम श्री हाय स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन के पश्चात पूरी होती दिख रही है ।
आपको बता दे कि कुछ वर्ष पूर्व ही शासकीय माध्यमिक शाला कैमोर को पीएम श्री स्कूल के तहत् चयनित किया गया था , लेकिन अब हाय स्कूल का हायर सेकेंडरी के उन्नयन के बाद विद्यालय में कही अधिक बेहतर शिक्षा आस पास के क्षेत्र के बच्चों को प्राप्त हो सकेगी।
आपको बता दे कि विद्यालय की प्राचार्य अलका श्रीवास्तव मैडम द्वारा इस विषय की भी जानकारी दी गई है कि हमारे विद्यालय में अब कक्षा 11 ग्यारहवीं और 12 वी के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जिसमें आस पास के कई बच्चे जो धन के आभाव में शिक्षा से वंचित हो रहे थी उन्हें भी विद्यालय में दाखिला दिलाया है।
बातचीत के दौरान प्राचार्य द्वारा इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि अब स्कूल में कक्षा 9 वी अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का भी अवसर प्राप्त होगा जिसमें छात्र एक अतिरिक्त विषय भी चयन कर सकेंगे जिसमें IT सेक्टर का सब्जेक्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर और छात्राएं ब्यूटीशियन के कोर्स का चयन भी कर सकती है।
साथ ही कक्षा ग्यारहवीं ने अध्ययन करने वाले छात्र IT सेक्टर से जुड़े सब्जेक्ट के रूप में वेप डेवलपर और छात्राएं ब्यूटी थेरेपिस्ट का कोर्स कर सकती है।
स्कूल की प्राचार्य अलका श्रीवास्तव द्वारा इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया है कि कक्षा 10 वी की सप्लीमेंट्री परीक्षा (द्वितीय परीक्षा) में पास हुए विद्यार्थी में विद्यालय में प्रवेश ले सकते है।
इसके अतिरिक्त अब स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में छात्र और छात्राएं स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से अनुभवी शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त कर सकेगी।
आपको बता दे कि वार्ड क्रमांक 04 में संचालित इस विद्यालय में 2013 में हाय स्कूल की कक्षाएं प्रारंभ हुई थी इसके बाद 12 साल के अंतराल के पश्चात अब हॉयर सेकेंडरी स्कूल का दर्ज इस शासकीय स्कूल को प्राप्त हुआ है।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट