थाना बड़गांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शिमलाना के रहने वाले दो युवको के आपसी झगड़े में एक युवक मन्टू पुत्र मोहर सिंह को दूसरे युवक सौरभ पुत्र मकुेश ने चाकू मारकर घायल कर देने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी देवबंद द्वारा थानाध्यक्ष बड़गाँव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
पुलिस द्वारा घायल युवक को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
प्रकरण में पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है एंव मृतक के परीजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है
प्रकरण में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी देवबंद द्वारा दी गयी बाईट।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़