मऊ जिले के हलधरपुर में रहस्यमयी मौत! चंद्रा शंकर स्कूल के पानी के टंकी में मिला शव, स्कूल प्रबंधक पर उठाए जा रहे हैं सवाल।
Indian Tv News
दलजीत सिंह चौहान
ब्यूरो चीफ, मऊ
मऊ (हलधरपुर) – मऊ जिला के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित चंद्रा शंकर स्कूल की पानी की टंकी में मिला सुरक्षा गार्ड का शव, इसे देख लोगों में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान शैलेन्द्र शर्मा (26 वर्ष) पुत्र दामोदर शर्मा निवासी मऊ के रूप में किया गया है। सूचना के अनुसार मृतक पिछले 6 माह से इसी स्कूल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।
मृतक के पिता का कहना है कि शैलेन्द्र, शाम 6 बजे घर से निकला, उसके बाद जब उसकी जानकारी मिली तो वो इस दुनिया में नहीं था, जिस स्कूल में नौकरी कर रहा था उसी स्कूल के पानी टंकी में उसका शव मिला।
मृतक के पिता के बयान के अनुसार मृतक को जुए की बहुत ज्यादा लत थी और उसके पास जुए के वजह से ही पैसे की किल्लत थी।
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले की जांच पूरी जिम्मेदारी के साथ हर एक पॉइंट्स से की जा रही है। स्कूल की सीसीटीवी फोटो से लेकर प्रबंधक से पूछताछ होगी और साथ ही साथ जरूरत पड़ने पर इस स्कूल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
अभी मामला बहुत ही संदिग्ध है। कुछ भी कहां नहीं जा सकता है।
इस मामले के बारे में जानने के लिए जुड़े रहिए Indian Tv News के साथ।
धन्यवाद!