नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
भारी वर्षा को देखते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने नागरिकों से बरती जाने वाली सावधानियों की अपील की
हज़ारीबाग़: विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज़ बारिश हो रही है। इसके चलते कई स्थानों पर सड़कों पर पानी का बहाव तेज़ है, वहीं नालियाँ और छोटे-छोटे पुल भी भरकर बहने की स्थिति में हैं।
इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा के विधायक प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने कहा कि झील, तालाबों और जलाशयों के किनारे जाना इन दिनों खतरनाक हो सकता है, इसलिए नागरिक कम-से-कम कुछ दिनों तक इन स्थानों से दूरी बनाए रखें।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने लोगों से विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या समस्या सामने आने पर तुरंत स्थानीय जनप्रतिनिधि या विधायक कार्यालय से संपर्क करें। क्षेत्र की सुरक्षा और नागरिकों की मदद के लिए प्रशासन और हमारी टीम लगातार सक्रिय है। उन्होंने आगे कहा कि बारिश के इन दिनों में सुरक्षित रहना ही सबसे बड़ा उपाय है। “सभी लोग सुरक्षित रहें, यही मेरी कामना और प्राथमिकता है।
इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रशासन से भी अपील की है कि संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाए और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत और सहायता पहुँचाई जाए।