नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हजारीबाग जिला कार्यालय में अंचल समितियों की बैठक, अवैध सम्मेलन को रद्द करने की मांग
हजारीबाग। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हजारीबाग जिला कार्यालय में शनिवार को सीपीआई के कटकमसांडी, सदर, नगर शाखा, चौपारण, केरेडारी और इचाक अंचल कमेटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता शंभू कुमार ने की।इस बैठक का आयोजन वरिष्ठ नेता कामरेड महेंद्र राम, कटकमसांडी अंचल सचिव श्रीकांत मेहता और जिला सहसचिव निजाम अंसारी ने किया था। इसमें कुल 83 सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बड़कागांव में आयोजित किया गया जिला सम्मेलन अवैध है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। साथ ही यह मांग रखी गई कि राज्य सम्मेलन के बाद जिला सम्मेलन का आयोजन हजारीबाग जिला मुख्यालय में किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो पार्टी कार्यकर्ता स्वयं विस्तृत जिला सम्मेलन हजारीबाग मुख्यालय में करेंगे।बैठक में अधिवक्ता गुलाम जिलानी, कटकमसांडी अंचल सचिव श्रिकांत मेहता, पूर्व सचिव ईश्वर मेहता, पार्टी के जिला परिषद सदस्य मोहम्मद इम्तियाज, अशोक मेहता, सदर अंचल सचिव सुदेशी पासवान, अब्दुल मजीद अंसारी, चौपारण अंचल सचिव रामकृष्ण सिंह, देवलाल साव, मदन पांडे, किशोरी प्रजापति, इचाक से घनश्याम राम, केरेडारी से चितामण महतो, नगर शाखा सचिव शौकत अनवर, शमीम खान, मोहम्मद सगीर, शिवकुमार मेहता, कुंजिल साव, अनंत कुमार आर्या, पोखनी देवी, धुर्वा देवी सहित सभी अंचलों के प्रमुख साथी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से धैर्य एवं संयम से काम करने की अपील की और आश्वासन दिया कि हजारीबाग के मुद्दे को आने वाले राज्य सम्मेलन में विस्तार से उठाया जाएगा।