✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
गरीब महिला का कच्चा मकान ढहा, नष्ट हुआ सामान
कटनी। जिले के बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत बासन में देर रात बारिश कहर बनकर टूटी। तेज बरसात के चलते ग्राम बासन निवासी ममता बाई विश्वकर्मा का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। अचानक हुए हादसे में घर के अंदर रखा घरेलू सामान व लकड़ी आदि पूरी तरह भीगकर खराब हो गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय ममता बाई घर पर अकेली सो रही थीं। देर रात अचानक जोरदार आवाज के साथ मकान का हिस्सा गिर पड़ा। महिला को किसी तरह अपनी जान तो बच गई, लेकिन भारी बारिश के कारण पूरा सामान गीला होकर खराब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित महिला बेहद गरीब परिवार से हैं और मकान गिरने से अब सदमे में हैं। ग्रामीण प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं